महान सम्राट अशोक की शिक्षायें...
सम्राट अशोक को बौद्ध होने और बौद्वधम्म के प्रचार-प्रचार का चर्चा प्रायः सभी लोग करते हैं लेकिन उन्होंने जनशिक्षा के लिए जितना महत्वपूर्ण काम किया, उतना विश्व के किसी राजा-महाराजा ने नहीं किया।उन्होंने कई शिक्षण संस्थान की स्थापना की । ब्राह्मण जनशिक्षा के घोर विरोधी थे जबकि सम्राट अशोक ने ब्राह्मणों के इस विरोध का जवाब प्रचार-प्रसार करके दिया। ब्राह्मणों और ब्राहाणवादी इतिहासकारों ने अशोक के द्वारा किये गये जनशिक्षा अभियान पर चुप्पी साधना उनके मनुवादीपन का स्पष्ट उदाहरण दिया है।
▪304ई पू:अशोक का जन्म
▪286ई पू: अशोक को अवंति का उपराजा बनाया गया ।विदिशा की सेठ कन्या देवी के साथ उनका विवाह हुआ। यही देवी बाद में महादेवी नाम से ख्यात हुई जिससे महेंद्र नामक पुत्र का जन्म 284 ईश्वी पूर्व हुआ...
▪284ई पू: अशोक ने उज्जैन विद्यापीठ की स्थापना की.
▪282 ई पू:राजकुमार महेंद्र व राजकुमारी संघमित्रा के जन्म की खुशी में उज्जैन विश्वविद्यालय और सांची विद्यापीठ की स्थापना की.।
▪280ई पू:तक्षशिला में भारी जनाक्रोश वहां के उपराजा सुशीम के कारण उभरा। जनाक्रोश शान्त नहीं हुआ तब राजा बिन्दुसार ने अशोक को तुरंत तक्षशिला जाकर उभरे भारी जनाकोश को शांत करने का आदेश दिया। अशोक उज्जैन से पिता राजा बिन्दूसार से राजगृह में मिले और आज्ञा लेकर तक्षशीला गए। तक्षशिला के वासियों को राजकुमार के राज नेतृत्व की जैसे ही खबर मिली, जनता उल्लास से भर गयी। तक्षशिला जाते ही राजकुमार अशोक क्षेत्र का अनवरत दौरा कर जनता से मिले और उनकी शिकायतें सुनकर सुशासन, सुव्यवस्था का भरोसा दिया।
▪279ई पू:अशोक गंधार में विद्यापीठ की स्थापना की.
▪270ई पू: अशोक राज्याभिषेक होने की अतिशय प्रसत्रता में सम्राट ने नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की।
दूसरी शताब्दी में पैदा हुए नागार्जुन इस विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे है। ब्राह्मण इतिहासकार इस विश्विद्यालय को गुप्तकाल से जोड़ते है जो कि गलत है।
▪268ई पू:अशोक उदन्तपुर विश्वविद्यालय की स्थापना
▪266ई पू:सारनाथ विद्या पीठ की स्थापना
▪265ई पू:मथुरा विद्यापीठ की स्थापना
▪264ई पू:दन्तपूर विद्यापीठ की स्थापना(राजकुमार महेंद्र और राजकुमारी संघमित्रा के बौद्ध धम्म के प्रसार के निर्मित भिक्षु बनने पर अतिशय उल्लास में दंतपुर (कलिंग देश की राजधानी) में विद्यापीठ की स्थापना की गई थी।
▪263ई पू:सारनाथ विद्यापीठ की स्थापना ।
260ई पू:नागरा विद्यापीठ की स्थापना(नागरा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित हैं आज के गोदिंया जिला से 8किमी की दूरी पर स्थित हैं) और पवनी ( यह भंडारा जिला, महाराष्ट्र में स्थित हैं)
▪258ई पू:श्रीनगर विद्यापीठ की स्थापना(श्रीनगर का प्राचीन नाम प्रवरपूर था. प्रवरपूर का ही अशोक कालीन परिवर्तित नाम श्रीनगर रखा गया. यह स्थान अदितीय धन -धान्य से भरपूर था. इस कारण इस महारमणीक स्थान का नाम सम्राट अशोक ने श्रीनगर रखा. कश्मीर, जम्मू का पूरा पूरा इलाका बौद्धमय था. कश्मीर को सम्राट कनिष्क ने बसाया और बढाया था. कनिष्क बहुत प्रसिद्ध बौद्ध धर्मी सम्राट थे. सम्राट कनिष्क के नाम पर इस नगर का नाम कनिष्कपूर था. यही कनिष्कपूर आज का कश्मीर नगर हैं. कश्मीर राज्य हैं)
▪257ई पू:गिरनार विद्यापीठ की स्थापना(गुजरात प्रान्त के जूनागढ़ के पास हैं. गिरनार में जो प्रसिद्ध शिलालेख मिला हैं, वह गिरनार के बौद्ध विद्यापीठ में ही लगाया गया था. गिरनार का शिलालेख बहुत ही प्रसिद्ध शिलालेख हैं)
▪256ई पू:एरागुंडी विद्यापीठ की स्थापना(आंध्रप्रदेश की कुर्नल जिला में हैं.256ई पू मे सम्राट अशोक ने बहुत विशाल विद्यापीठ की स्थापना की .यहां भी जनशिक्षा के लिए उन्होंने विशाल शिलालेख यानी पत्थर की किताब को गडवाया)
▪255ई पू :गुन्टू विद्यापीठ की स्थापना(पालकी गुण्टू मैसूर के पास कोपबल तहसील में हैं. मैसूर केपास कई सौ गावों में एक साथ सम्राट अशोक ने विद्यापीठ की स्थापना करायीं .सभी विद्यापीठों में पत्थर की किताबों का पुस्तकालय बना दिया. इन्हीं किताबों को राज कर्मचारी छागड पर लादकर बांव ले जाकर लोगों को पत्थर की किताबें पढाकर उस पर अमल करने का निवेदन किया करते थे)
▪250ई पू:बुद्धगया में बहाबोधी महाविहार की स्थापना. अशोक मे तीसरी बौद्ध संगीती की याद में बुद्धगया में महाबोधि बुद्धविहार कीस्थापना की .यह आज प्राचीनतम बुद्ध मंदिर के नाम से भारत में मशहूर हैं ,विश्व की सबसे पुरानी इमारत हैं.।
245ई पू:जगदलपुर विश्वविद्यालय की स्थापना .आज यह स्थान बंगलादेश में हैं.
▪243ई पू: कौशाम्बी विद्यापीठ की स्थापना .अशोक के समय कोशाम्बी बहुत ही प्रसिद्ध नगर था. बौद्ध संस्कृति के लिए यह स्थान ख्याति प्राप्त था.इलाहाबाद से 30 किमी पशिम कोशाम्बी नगर स्थित हैं.
▪240ई पू: विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना .विक्रमशिला बिहार राज्य की भागलपुर जिला में अवस्थित हैं.अशोक काल में विक्रमशिला बहुत ही प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र था. इस प्रकार अशोक कालीन शिक्षा विस्तार के अध्ययन से यह पता चलता हैं कि भारत के कोने-कोने में सम्राट अशोक ने विद्यापीठ की स्थापना की. जहां -जहां विद्यापीठ बनें वहां निश्चित रूप से बौद्ध विहार बनाया गया. विदानों की सर्वस्jमत राय है कि अशोक ने अपने समय करीब एक लाख विद्यापीठ बनाये....
नागरा शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है उसके पास ही थोड़ी सी खुदाई हो गई अफसोस यह अभी तक आधा आधा अधूरा ही पड़ा हुआ है यह पूरा हो जाए तो जानकारी सामने आए।
जवाब देंहटाएं